Prayagraj : डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

Prayagraj : मझुआ करछना निवासी आजाद सिंह की बहन प्रतिमा पटेल की मौत डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रतिमा का इलाज 15 अक्टूबर 2025 से शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उसे डिलीवरी करनी थी, लेकिन डॉक्टर ने उसकी पेट में ट्यूमर की समस्या बताकर ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। परिवार ने ऑपरेशन से मना किया, लेकिन डॉक्टर ने जबरदस्ती ऑपरेशन कर दिया।

ऑपरेशन के बाद प्रतिमा की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे सिविल लाइन्स स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। रात भर उसकी हालत गंभीर बनी रही। अगले दिन सुबह अस्पताल प्रशासन ने उसे लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में प्रतिमा की मौत हो गई।

परिवार ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक सिविल साइंस से शिकायत दर्ज करने की मांग की है। आजाद सिंह ने बताया कि उनकी बहन को सही इलाज नहीं मिला और डॉक्टरों की गलत कार्रवाई के कारण उसकी जान चली गई। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रार्थी के मुताबिक उसके बहन की शादी 2014 में मेजा के बरहा गाँव हुई थी। दो लड़कियां पहले से थी, व अस्पताल में एक बच्चा बुधवार को जन्म लिया, जिसके जन्म के बाद ही गुरुवार को उसकी मां का निधन हो गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें