
प्रयागराज: संगम नगरी में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। संगम नगरी का प्रमुख क्षेत्र, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती मिलती हैं, अब बाढ़ के पानी से प्रभावित होने लगा है। संगम किनारे कई घाट पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। घाटों पर पूजा-पाठ कराने वाले पंडे और दुकानदार बाढ़ के बढ़ते पानी से अपना सामान समेटकर ऊंचाई वाले इलाकों में शरण ले रहे हैं।
दारागंज क्षेत्र के पक्के दशा सुमेर घाट की कई सीढ़िया पानी में समा चुकी हैं। यहां तक कि कपड़े बदलने के स्थानों में भी पानी घुस गया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने व्यापारियों और पुजारियों की चिंता और बढ़ा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 36
सेंटीमीटर और छतनाग में 03 सेंटीमीटर बढ़ा है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 04
सेंटीमीटर बढ़ा है।
स्थानीय लोग ने बताया हर साल ये परेशानी होती है, लेकिन इस बार बहुत जल्दी पानी चढ़ गया है। हमें बार-बार अपना सामान हटाना पड़ता है। श्रद्धालु भी आने से डर रहे हैं।
अगर इसी रफ्तार से गंगा, यमुना का जलस्तर बढ़ता रहा, तो प्रयागराज के निचले इलाके गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि ये सभी जलस्तर अभी डेंजर लेवल से नीचे हैं। संगम में गंगा-यमुना का खतरे का निशान 84.734 मीटर है, लेकिन जिस तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन जलस्तर में हर घंटे हो रही बढ़ोतरी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रशासन और नागरिकों दोनों को सतर्क
रहने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें:
ट्रंप का टैरिफ बम : जापान-कोरिया के बाद अब इन देशों पर वार… आखिर में दी ये चेतावनी
https://bhaskardigital.com/trumps-tariff-bomb-after-japan-korea-now-attack-on-these-countries-finally-gives-this-warning/
Ajab -Gajab : चचा जी के ठुमकों ने मचाया इंटरनेट पर तूफान, ‘कजरारे’ गाने पर किया ऐसा डांस कि लोग बोले – ऐश्वर्या भी शरमा जाएं!
https://bhaskardigital.com/ajab-gajab-chacha-jis-dance-created-a-storm-on-the-internet-he-danced-on-the-song-kajraare-in-such-a-way-that-people-said-even-aishwarya-would-blush/