
Prayagraj : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर विजयादशमी उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस आयोजन में नगरवासियों सहित परिवार सहित उपस्थित होकर मातृभूमि की सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को सशक्त किया जाएगा।
संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित इस अवसर पर विजयादशमी उत्सव 5 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से आयोजित होगा। संघ का मानना है कि व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है। माँ भारती की सेवा में सतत सक्रिय स्वयंसेवकों ने अपनी तपस्या और निष्ठा से समाज को नई दिशा दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग यमुनापार ने सभी बंधु-भगिनियों से अपील की है कि वे परिवार सहित समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर इस ऐतिहासिक उत्सव के साक्षी बनें।
ये भी पढ़ें: सोनम कपूर फिर बनेंगी मां: घर में आएगा नया मेहमान!