प्रयागराज: कब्रिस्तान में बग्घी संचालक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप

प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के अरैल मुरादपुर मुहल्ला निवासी बग्घी संचालक मोहसिन खान की मंगलवार की रात यमुना नदी के पास गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हत्यारे उसके शव को घर के समीप स्थित कब्रिस्तान में फेंक कर फरार हो गए। सुबह 4 बजे लोग टहलने के लिए निकले तो मालूम चला थे। शव को देखकर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि 26 वर्षीय मोहसिन खान पुत्र निसार अहमद शादी ब्याह में बग्घी चलाने का काम करता था।

वह शाम को 8 बजे पैदल ही अपने घर से निकला था, जिस बारात में बग्घी लगी थी वहां नहीं पहुंचा था। लोग रात भर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था सुबह 4: बजे उसका शव घर से कुछ दूर पर कब्रिस्तान में पड़ा हुआ था । उसके कपड़े फटे हुए थे। आंख के समीप चोट के निशान थे। मुंह, कान और शरीर में बालू भरा हुआ था। समझा जाता है कि उसे यमुना नदी में दबा कर मारा गया है। तीन भाइयों और चार बहनों में छठवें नंबर पर था।मां बहन का आरोप है कि उसका मर्डर हुआ है और मोबाइल भी गायब हो गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज