प्रयागराज: चांदपुर सलोरी का ऐतिहासिक दधिकांदो मेला संपन्न हुआ

प्रयागराज: पुष्पवर्षा के बीच भव्यता से दर्शन के लिए निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ। सलोरी दधिकांदो मेले में उल्लास छाया, सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखरे। उमंग-उत्साह और आसमान में छाए काले मेघ के बीच चांदपुर सलोरी से शनिवार को शहर में ऐतिहासिक दधिकांदो मेले की शुरुआत हुई। दिन ढलते ही बहुरंगी रोशनी से नहाए मार्गों के दोनों छोर पर भीड़ जुटने लगी।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मेले का लुत्फ उठाने के लिए लालायित रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी नीरज पांडेय, दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश शुक्ल कंचन और कमेटी के पदाधिकारियों ने प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ का विधि-विधान से पूजन करके किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर एरावत हाथी के हौदे पर श्रीकृष्ण-बलदाऊ को आसीन कराया गया।

श्रीकृष्ण-बलदाऊ के दर्शन के लिए निकलते ही जय ब्रह्मचारी… जय कृष्ण-मुरारी के जयकारे गूंज उठे। पुष्पवर्षा कर लोगों ने श्रद्धाभाव से जगह-जगह स्वागत किया। चौकी सलोरी के मुख्य मार्ग से शुक्ला मार्केट, ईश्वर शरण पुलिस चौकी, शुतुरखाना, पहलवान वीर बाबा, ईसाई बस्ती, बघाड़ा, सादियाबाद होते हुए शोभायात्रा शिव मंदिर पहुंची। लोगों ने अनरसा, सोहन पापड़ी, चाट, चाइनीज व्यंजनों के साथ लुत्फ उठाया। बच्चे देर रात तक झूलों का आनंद लेते रहे।

ये भी पढ़ें: झांसी : किराए पर दर्जनों गाड़ियां लेकर गैंग लाखों का नुकसान, पीड़ित वाहन मालिकों ने पुलिस से लगाई गुहार

सीतापुर : 15 लाख की नकली शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें