
प्रयागराज: महान समाजवादी नेता, प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रहे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर मंगलवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव में सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। सपा नेताओं द्वारा उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने अपने नेता को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति सहित उत्तर प्रदेश की राजनीति में जननेता के रूप में समाजवादी पार्टी के अंदर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने में जनेश्वर मिश्र का श्रमसाध्य प्रयास सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने जीवनपर्यंत शोषितों, पीड़ितों और कमजोरों के पक्ष में पैरवी करते हुए संघर्ष किया।
नरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जनेश्वर मिश्र सम्पन्नता और समानता के लिए होने वाले संघर्ष के बहुत बड़े रचनाकार थे। उनकी मौजूदगी से बहुत बड़ा बल मिलता था। आज उनकी याद को ही उनकी मौजूदगी में परिवर्तित करने की आवश्यकता है।
नरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि आज सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जनेश्वर मिश्र के संघर्षों एवं सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर बद्रीनाथ पांडेय, पीयूष सिंह राजू, आशीष यादव, प्रेमचंद यादव, फिरोज़ खान, हिमांशु सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मुनि नारायण यादव, भोला पाल, जैनेन्द्र पाल, शनि सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत यादव, चंचल जैसल, जुगनू बिंद, राज मुहम्मद, अरविंद यादव, बिसुन यादव, विजय बहादुर कुशवाहा, लाला यादव, दुर्गेश शर्मा, ज्ञान सोनकर, संजय यादव, छब्बू राम, हनुमान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान
दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश