
प्रयागराज। नैनी के एडीए कॉलोनी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद उज्जवल रमण सिंह ने मृतक दंपति अरुण श्रीवास्तव के घर पर पहुंचकर बेटे और बेटियों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे घटना की जानकारी ली, साथ ही कहा की यह परिवार के दुखद समय है। जिस तरह से इस सरकार में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं यह बहुत ही निंदनीय है।
मृतक दंपतिे के घर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आजय राय ने कहा यह सरकार पूरी तरह से फैल हो चुकी है। दिन के उजाले में इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना अपराध को बढ़ावा देना है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस खुलासे से परिवार के सदस्य संतुष्ट नहीं है। मात्र बीस हजार के लिए कोई इस तरह से कत्ल नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मैं परिवार की तरफ से मांग करता हूं कि इस घटना की दोबारा जांच कराई जाए।

अजय राय ने कहा कि जीरो टारलेंस की बात करने वाली यह सरकार अपराध खत्म नहीं कर पा रही है। सांसद उज्जवल रमण सिह ने कहा कि भाजपा सरकार आई सी यू में जा चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता दिखा देखी और उखाड़ कर फेंक देगी।

शोक सवेदना ब्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक विजय प्रकाश, नि वर्तमान उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, महानगर महासचिव राकेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष नयन कुमार कुशवाहा, अनूप त्रिपाठी, धर्मराज, सुरेश वर्मा, विवेक पांडे, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, हिमांशु , राजकुमार कुशवाहा, शंकर मिश्र सैकड़ो कांग्रेसी नेता शामिल थे।