प्रयागराज: नैनी नगर निगम के कक्ष समिति चुनाव में राकेश जयसवाल जोन-5 के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए

प्रयागराज: नैनी नगर निगम जोन-5 में कक्ष समिति अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-20 के पार्षद राकेश जायसवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इस निर्णय को महापौर गणेश केशरवानी व भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की सहमति प्राप्त थी।

इस चुनाव में जोन के सभी सम्माननीय पार्षदों ने अपना समर्थन प्रदान किया। समर्थन देने वालों में विशेष रूप से दिलीप जायसवाल (दीपू), प्रदीप महारा (शास्त्री), सोनू यादव, अनूप भारतीया, दीपचंद मुन्ना, संजय पासवान, बाल नाथ पटेल, प्रेम शंकर याद, मक्खन भाई प्रमुख रूप से शामिल रहे।

राकेश जायसवाल को न सिर्फ पार्षदों का समर्थन प्राप्त हुआ, बल्कि कई वरिष्ठ सामाजिक व विधिक व्यक्तित्वों का भी आशीर्वाद मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, नरसिंह, रजत दुबे, सत्यम शुक्ला, आकांक्षा जायसवाल, पूजा जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, कृष्णा केसरवानी (अधिवक्ता), राजेश तिवारी, अकबर प्रिंस और सुरेन्द्र तिवारी, आशु सिंह जैसे गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में जोन-5 की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान के झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की मौत, दर्जनों अब भी मलबे में
https://bhaskardigital.com/tragic-accident-in-jhalawar-rajasthan-5-children-died-due-to-collapse-of-school-roof-dozens-still-trapped-in-the-rubble/

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी, 200 से अधिक सड़कें बंद, करोड़ों का नुकसान
https://bhaskardigital.com/heavy-rain-and-landslide-wreak-havoc-in-himachal-more-than-200-roads-closed-loss-worth-crores/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल