
प्रयागराज: गंगा, यमुना का जलस्तर बढ़ने से संगम तट पर एक नाव में अचानक 10 फीट लंबा अजगर निकल आया। नाव में सवार यात्रियों में अपफरा तफरी मच गई। कुछ लोग डर के मारे चिल्लाने लगे। आस पास की नावों में मौजूद नाविकों ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने सावधानी से अजगर को पकड़ा। किसी को कोई चोट नहीं आई। वन्य टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार मानसून के दौरान संगम क्षेत्र में वन्य जीवों की आवाजाही बढ़ जाती है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर इस मौसम में जंगली जीवों का दिखना आम बात है।
प्रशासन ने घटना के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। संगम क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में पुलिस या जल पुलिस से संपर्क करने को कहा गया है।
प्रशासन संगम क्षेत्र की निगरानी के लिए डोन और कैमरों का उपयोग करने की योजना बना रहा है। इससे ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। यह घटना बताती है कि प्रकृति के साथ सतर्कता बरतना जरूरी है।
ये भी पढ़ें:
मुहर्रम के जुलूस में भारी बवाल : इन राज्यों में भिड़ंत, कई घायल, बढ़ाई गई सुरक्षा
https://bhaskardigital.com/huge-uproar-in-muharram-procession-clashes-in-these-states-many-injured-security-beefed-up/
जालौन में कागज फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक
https://bhaskardigital.com/fire-broke-out-in-a-paper-factory-in-jalaun-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes/