प्रयागराज : अस्पताल से गर्भवती विवाहिता गायब, पिता ने ससुराल वालों पर गायब करने का लगाया आरोप 

करछना, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा शनिवार को सुबह 10 बजे अपनी पत्नी नीलू को करछना के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए लेकर आए थे। 2:00 के करीब हुआ अस्पताल से बाहर निकली और गायब हो गई। पति ने फोन मिलाया तो उसका फोन बंद बता रहा था। उसे हर जगह ढूंढा कहीं पता न चलने पर उसके पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे खजूरी गांव निवासी राजेश कुमार कुशवाहा ने बेटी को हर जगह ढूंढा।

देर शाम तक ढूंढते रहे पता नहीं चला तो वापस लौट गया। सुबह करछना थाने से फोन गया उन्हें थाने पर बुलाया गया। वह थाने पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष से कई लोग थाने पर आए हुए थे। उनको दबाव दिया जाने लगा। अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जाओ अपनी बेटी को खुद ढूंढ कर लाओ। पिता ने प्रार्थना पत्र में ससुराल वालों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें