Prayagraj :‌ विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता ने ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Jamunapar, Prayagraj : थाना करछना के जगौती गांव में शुक्रवार को शाम विवाहिता ने कमरे के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात मायके वालों को सूचना मिली तो उन लोगों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया। करछना पुलिस ने ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जगौती गांव की 22 वर्षीय नंदिनी पत्नी धनंजय पटेल ने शुक्रवार की शाम ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर कमरे के अंदर अंधेरे से लटक कर जान दे दी।

ससुराल वालों ने मौत की जानकारी काफी देर तक छुपा के रखी थी। शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों को रात 8:30 बजे सूचना मिली तो वह उसकी ससुराल पहुंचे। शुक्रवार की रात एक बजे मुकदमा दर्ज हुआ। मृतका का एक डेढ़ वर्ष का बेटा अयांश है। पांच वर्ष पूर्व उसने अपने रिश्तेदारी के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसका मायका मेजा थाना क्षेत्र के ममोली गांव में है। पुलिस ने पति और एक दैवर को हिरासत में लिया है। मामले की विवेचना एसीपी करछना अरुण कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें