प्रयागराज : ‌ हाईगेज का गाटर टूट कर गिरा, सड़क पर वाहनों को निकलने में हुई समस्या 

प्रयागराज के करछना मार्ग पर बुधवार रात से ही हाईगेज गाटर टूटकर सड़क पर गिरा हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या के समाधान के प्रति मूकदर्शक बने हुए हैं। वहीं, टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी भी नहीं है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा मुगारी के ठिकेदार द्वारा हाईवे के अलावा पचदेवरा करछना गौहानी मार्ग पर जबरन टोल टैक्स वसूली का आरोप है। उच्च हाईगेज गाटर लगाकर बड़ी गाड़ियों को गुजरने से पहले गुंडा टैक्स की तरह वसूली की जाती है, और गाड़ियों को रुकवाकर रॉड डाइवर्जन कर पैसा वसूलने का हथकंडा अपनाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस तरह की वसूली में पुलिस प्रशासन की भी भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। यह सब धन उगाही का काला खेल है, जो गाड़ी मालिकों से जबरन पैसा वसूलने के लिए किया जा रहा है। यातायात की समस्या के साथ-साथ यह अवैध वसूली का मामला भी चिंता का विषय बना हुआ है।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से इस समस्या का त्वरित समाधान करने एवं अवैध वसूली को रोकने की मांग की जा रही है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

BJP नेत्री पुत्र के अश्लील वीडियो कांड से भूचाल टशन में रहता था हीरो, फ्लॉप फिल्म के बाद बढ़ा देता था फीस क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान