
Prayagraj: तहसील परिसर कोरांव में वन महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नायब तहसीलदार डैया राम मुरत, बार एसोसिएशन कोरांव के अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश सिंह, डिप्टी रेंजर मथुरा यादव, वन दरोगा मानवेन्द्र सिंह, आशीष सिंह, वन रक्षक और अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोल्ड मोहर और नीम के पौधे तहसील मे लगाए गए वन महोत्सव का उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस आयोजन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जो न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ाते हैं।
पौधारोपण लगाने से वायु प्रदूषण में कमी पौधे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं।
साथ ही जल संचयन पौधे जल संचयन में मदद करते हैं और भूजल स्तर को बढ़ाते हैं।इसके साथ साथ भूमि संरक्षण पौधे भूमि क्षरण को रोकने में मदद करते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करते हैं।वन महोत्सव जैसे आयोजनों से लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे पौधारोपण में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
ये भी पढ़ें:
Yamunotri Yatra Update : हाईवे एक हफ्ते से बंद, यात्रा पर सन्नाटा, 850 से अधिक यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
https://bhaskardigital.com/yamunotri-yatra-update-highway-closed-for-a-week-silence-on-travel-more-than-850-passengers-evacuated-safely/
राजीव गांधी पर निशिकांत दुबे का विवादित बयान, बोले- ‘फाइटर जेट डील में बिचौलिए थे वो…’
https://bhaskardigital.com/nishikant-dubey-controversial-statement-on-rajiv-gandhi-said/
हमास युद्ध पर ट्रंप ने दी डेडलाइन, बोले- 24 घंटे में एक और जंग होगी समाप्त
https://bhaskardigital.com/trump-gave-deadline-hamas-waranother-war-will-end-in-24-hours/