
Prayagraj : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर बड़ी संख्या में महिलाएं, आशा बहुएं और अन्य जरूरतमंद पहुंचे और अपनी जांच कराई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में करछना विधायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, त्रिवेणी पांडे और राजेश शुक्ला मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. वाई.पी. सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समाज की नींव होती है।
अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच, एनीमिया, मधुमेह, रक्तचाप और अन्य बीमारियों की पहचान कर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मौके पर उपस्थित चिकित्सा टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए संतुलित आहार और नियमित जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें: Gonda : शिक्षक की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव
Kannauj : दीपावली से पहले फूड विभाग का सख्त एक्शन, दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए