
Prayagraj : औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कच्चा मकान गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान 60 वर्षीय गीता देवी, पत्नी कधई कुशवाहा, के रूप में हुई है।
बताया गया है कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे के नीचे दबने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे लगभग 15 वर्षीय शुभम और 12 वर्षीय यश गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे में घर में बंधे मवेशी भी घायल हुए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंच कर जननायक को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्णय, 30 साल बाद बढ़ेंगे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के वित्तीय अधिकार












