प्रयागराज : नशे की लत ने ले ली जान, पत्नी और बच्चों ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

  • पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में 

प्रयागराज। प्रयागराज जनपद जमुनापार मांडा थाना क्षेत्र के मंडार गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्व प्रधान परमेश्वर पटेल के बेटे सियाराम पटेल (48) की बीती रात मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं और कपड़े खून से सने हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मांडा के कार्यवाहक इंस्पेक्टर माधव प्रसाद त्रिपाठी और दीघीया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, सियाराम नशे का आदी था। वह अक्सर नशे की हालत में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात भी उसने घर में विवाद किया था। आरोप है कि इसी से नाराज होकर पत्नी और बच्चों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अभी तक शव को कब्जे में नहीं लिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

2006 ब्लास्ट केस में बेकसूर थे मुस्लिम – अबू आजमी फतेहपुर : नशे में धुत दारोगा ने दिखाए तेवर DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज