प्रयागराज: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात

प्रयागराज: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील फूलपुर के ग्राम धोकरी उपरहार पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा गांव के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गांववासियों ने बताया कि गांव के कुछ घर पानी से घिरे हुए हैं और इन घरों के लोग गांव में ही अन्य लोगों के यहां आश्रय लिए हुए हैं। पशुओं को भी अन्य स्थानों पर रखा गया है और उनके लिए चारे की आवश्यकता है।

इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी फूलपुर को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक खाद्य सामग्री और अन्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर पशुओं के चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को पानी से घिरे हुए घरों का नाव से जाकर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान

दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें