प्रयागराज : कक्षा पांच के छात्र की गला रेतकर हत्या, शव घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला

प्रयागराज: कक्षा पांच के एक छात्र की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। शनिवार सुबह घर से कुछ दूर स्थित झाड़ियों में उसका शव मिला। चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

महेवा पूरब पट्टी की नई बस्ती से रहस्यमय स्थिति में लापता कक्षा 5 के छात्र का शव शनिवार को गांव में ही विद्यापीठ इंटर कॉलेज की खाली जमीन पर झाड़ियों में मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

नैनी थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती निवासी मोहन लाल भारतीय मार्बल-टाइल्स लगाने के मिस्त्री हैं। उनका 12 वर्षीय पुत्र शरद भारतीय शुक्रवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिवार के लोग उसे रातभर खोजते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिवार वालों ने रात में ही चौकी पर सूचना दी थी।

इसके बाद पिता रात 12 बजे नैनी थाने पहुंचे और तहरीर दी। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब लोगों ने शव को झाड़ियों में पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकाला तो उसकी पहचान शरद भारतीय के रूप में हुई। उसके गले पर खून और चेहरे पर चोट के कई निशान थे।

ये भी पढ़ें: कन्नौज: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाई, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

झांसी: मोंठ में बुजुर्ग महिला पर गाय ने किया हमला, हालत नाज़ुक

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें