प्रयागराज : बड़ोखर में सांप के काटने से मासूम की मौत

प्रयागराज : कोराव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में एक दुःखद घटना घटी, जहां 12 वर्षीय किशोर शुभम नामदेव पुत्र विंध्यवासिनी नामदेव की सांप के काटने से मौत हो गई। शुभम अपने माता-पिता के साथ रहता था और उसके पिता परदेस में प्राइवेट जॉब करते हैं।

शुभम अपनी मां के साथ बेड पर सो रहा था, जब रात में सांप ने उसे डस लिया। मां ने सांप को हाथ से झटक दिया, लेकिन तब तक शुभम को सांप काट चुका था। मां ने तुरंत शुभम को प्रयागराज के स्वरूप रानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

शुभम कान्वेंट स्कूल बड़ोखर में कक्षा 5वीं में पढ़ता था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

शुभम का घर जंगल के पास होने के कारण जहरीले जानवरों के आने की संभावना अधिक थी। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर रात में सोते समय।

ये भी पढ़ें: कासगंज : 22 घंटे की लगातार बारिश में भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबने से गृहस्वामी की मौत

बहराइच : खाद माफियाओं पर कस्टम की सर्जिकल स्ट्राइक, बोलेरो पिकअप सीज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें