प्रयागराज : भदोही सांसद के काफिले की कार टोल प्लाजा के बैरियर से टकराई, समर्थकों ने कर्मचारियों को पीटा

प्रयागराज। हंडिया टोल प्लाजा पर बुधवार को भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद के काफिले में शामिल लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सांसद के लोगों ने टोल प्लाजा कर्मचारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसको लेकर काफी देर तक कर्मचारियों में दहशत मची रही। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। टोल प्लाजा के मैनेजर ने हंडिया थाने में घटना की तहरीर दी है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।

भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद के वाहनों का काफिला बुधवार को प्रयागराज से हंडिया की ओर आ रहा था। टोल प्लाजा पार करते समय बैरियर शीशे से टकरा जाने पर सांसद के काफिले में शामिल आधा दर्जन से अधिक युवक नीचे उतर गए और कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि काफिला गुजरते समय टोल का बैरियर एक वाहन के शीशे से टकरा गया। इसके बाद सांसद के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोहे की राड से काउंटर के अंदर बैठे कर्मचारियों को मारते हुए देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना का तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।

यह भी पढ़े : सपा विधायक पूजा पाल ने की सीएम योगी की तारीफ तो अखिलेश यादव ने पार्टी से किया बाहर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल