Prayagraj : कैबिनेट मंत्रीनंद गोपाल गुप्ता ने नंदी शुरू किया घर-घर एसआईआर अभियान, कार्यकर्ताओं को फॉर्म भरवाने की दी जिम्मेदारी

Prayagraj : नैनी क्षेत्र में रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहुंचे और नैनी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर एसआईआर अभियान की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा पार्टी के बीएएल पदाधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मंत्री नंदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। आप सभी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें, दरवाज़ों की कुंडी खटखटाइए और सभी को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कीजिए।

दौरे के दौरान मंत्री नवज्योति स्कूल के पास भी पहुंचे और स्थानीय लोगों से उनके फॉर्म भरने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं, मोहल्ले में मौजूद कुछ लोगों को उन्होंने बुलाकर स्वयं उनके फॉर्म भरवाए। मंत्री के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, बबलू तिवारी, जय कृष्ण तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, संजय केसरवानी सीमेंट, रमेश केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, पार्षद मयंक यादव, राजन शुक्ला, संजय गुप्ता तथा विनोद जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें