Prayagraj: चाय पीने के विवाद में छात्रों में भिड़ंत, बाइक से लौट रहे छात्र को कार सवार ने रौंदा, मौत 

Prayagraj: घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरा गांव निवासी प्रियंकर द्विवेदी उर्फ सुमुख 23 पुत्र संजय द्विवेदी सीएमपी डिग्री कॉलेज मे एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शहर के अल्लापुर में किराए के मकान में कमरा लेकर रहता था।

 बुधवार आधी रात को वह अपने दोस्त आदित्य यादव निवासी मिर्जापुर व अन्य साथियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाना नैनी अंतर्गत यूनाइटेड कॉलेज के पास चाय पीने के लिए गया था। यहां पर पहले से मौजूद कुछ छात्रों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर सभी वहां से हट गए। रात लगभग 2:30 बजे वह बाइक से आदित्य के साथ वापस लौट रहा था। नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए मोड़ के पास कार सवार कुछ छात्रों ने रोक लिया। और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आदित्य और प्रियंकर मेवा लाल बगिया से लेप्रसी मिशन होते हुए शहर की ओर जा रहे थे। नए यमुना पुल चौराहे से 200 मीटर पहले कार सवार उक्त युवकों ने पहले इसकी बाइक में टक्कर मारी।

आरोप है कि कार की टक्कर लगने से प्रियंकर और आदित्य दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार सवार प्रियंकर को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। हादसे मे प्रियंकर की मौत हो गई, जबकि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पीछे से आ रहे प्रियंकर के साथियों ने इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने प्रियंकर को मृत घोषित कर दिया। वही आदित्य को उसके साथी इलाज के लिए बनारस के बीएचयू ले गए हैं। मामले में प्रियंकर के पिता संजय द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता नाना पटोले बोले- ‘ये तो बच्चों का वीडियो गेम था’, भाजपा ने भी सुनाया
https://bhaskardigital.com/congress-leader-nana-patole-operation-sindoor-video-game/

पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब! असीम मुनीर को विक्ट्री डे परेड का नहीं मिला न्योता
https://bhaskardigital.com/another-lie-of-pakistan-exposed-asim-munir-did-not-get-invitation-for-victory-day-parade/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा