प्रयागराज : “एक राष्ट्र एक चुनाव” पर करछना में आयोजित हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन

  • प्रबुद्ध सम्मेलन में वन नेशन वन इलेक्शन को बताया विकास का किर्तिमान स्थापित करेगा 

प्रयागराज। एक राष्ट्र-एक चुनाव के प्रबुद्ध समागम का आयोजन शनिवार को ब्लाक सभागार करछना में जिलाध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने प्रबुद्ध वर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा बार-बार चुनाव से आम जनता, कर्मचारी,अधिकारी परेशान होते हैं, विकास का पहिया रूक जाता है।

बार-बार चुनाव में जो आम जन पैसे विकास के लिए होते है वह खर्च होते और मतदाता मतदान में रूचि नहीं रखते इससे निजात पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सशक्त समृध्दिशाली राष्ट्रनिर्माण के वाहक है। आप सभी अधिवक्ता, डाक्टर, किसान, व्यापारी, किसान आम जनमानस गांव-गांव जाकर अपने-अपने संगठनों अपने साथियों को जागरूक करते हुए बताना होगा कि जब एक राष्ट्र है तो चुनाव अलग-अलग क्यों? एक देश -एक चुनाव प्रस्तावित है इसका समर्थन देश को गति देगा।

अमरनाथ यादव ने कहा कांग्रेस और पीडीए वाले आम जनमानस में भ्रम फैलाने का षड्यंत्र करते हैं, हम सभी को जनता की बीच जाकर इनके षड्यंत्र को बताना होगा कि 1967 तक सभी चुनाव एक साथ होते थें, उसका अनुसरण करते हुए जनहित और विकसित राष्ट्र निर्माण हेतू बार-बार चुनाव व राजनीति से देश का विकास रूक जाता है। इस लिए एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए लोगों को जागरूक कर समर्थन प्राप्त करना होगा।जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास का इबारत लिखेगा। 

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का टिकट, टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर और हाटलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को गति देने में जुटे पूर्व छात्र नेता, अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी कानपुर : शुभम द्विवेदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम योगी पहलगाम नरसंहार का बदला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई