मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर का दावा- ‘पीएम मोदी और मोहन भागवत का नाम लेने के लिए बनाया जा रहा था दबाव’

Malegaon Case : पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जांच अधिकारियों ने उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेने का दबाव बनाया था।

उनका यह बयान NIA की विशेष अदालत द्वारा उन्हें और छह अन्य आरोपियों को इस मामले में बरी किए जाने के बाद आया है। गुरुवार को NIA कोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को आरोपों से मुक्त कर दिया।

गौरतलब हो कि फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोर्ट में भावुक हो गईं थीं उनके जज लाहोटी के सामने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा था कि मैंने वर्षों तक अपमान सहा, कई बार संघर्ष किया। मुझे तब कलंकित किया गया जब मैं दोषी नहीं थी। आज, भगवा की जीत हुई है, हिंदुत्व की जीत हुई है। ‘भगवा आतंकवाद’ का झूठा आरोप अब झूठा साबित हो गया है।

यह भी पढ़े : क्या आपके पास हैं 2000 रुपये के नोट? RBI ने जारी की नई गाइडलाइन, आज ही जानें ये बड़ा अपडेट

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें