पीएम की मन की बात कार्यक्रम ने समाज में एकता को बढ़ावा दिया : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

  • गौ माता हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का आधार

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को बवाना में ‘गऊ भजन’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सदैव ही समाज में सकारात्मकता और एकता को बढ़ावा दिया है। यह कार्यक्रम भारत के प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करता है और देश के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कार्य करता है। यह कार्यक्रम भारत के सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बन चुका है। प्रधानमंत्री की यह पहल हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बवाना में ग्रामीण गौशाला द्वारा आयोजित गऊ भजन, हवन व भंडारे में सम्मिलित होकर और गौ माता की पूजा एवं सेवा कर अत्यंत शांति और आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि गौ माता का आशीर्वाद हमारे जीवन को समृद्ध और पवित्र बनाता है। उनकी सेवा करना जीवन का सर्वोत्तम कार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता केवल आस्था का नहीं, हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का भी आधार हैं। सेवा, भक्ति और समर्पण का यह भाव हमें अपनी सनातन जड़ों से जोड़ता है। गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों से समाज में करुणा, श्रद्धा और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बवाना गांव में सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दिल्ली देहात के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने बजट में 1200 करोड़ रुपये विशेष रूप से दिल्ली देहात के विकास के लिए रखे हैं। इससे गावों के लिए सड़कें, नालियां और समग्र बुनियादी ढांचे के विकास कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 110 गांवों को आईजीएल पाइपलाइन से जोड़ा है और बाकी के गांवों को जोड़ने की दिशा में काम शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहात में बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लेकर दिल्ली सरकार आ रही हैं। इन परियोजनाएं के यहां शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि छह सौ गांवों में विकास के काम पूरे होने जाने रहे हैं। गांवों के विकास की तरफ दिल्ली सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में सर्किल रेट और ट्रैक्टर जैसी कई समस्याओं पर चर्चा करके समाधान की दिशा में दिल्ली सरकार आगे बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का टिकट, टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर और हाटलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को गति देने में जुटे पूर्व छात्र नेता, अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी कानपुर : शुभम द्विवेदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम योगी पहलगाम नरसंहार का बदला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई