PM मोदी करेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा…राजस्थान के अजमेर में 1000 घरों में पानी, पंजाब में 43 मौतें..दिल्ली में भी-देखें VIDEO

बारिश से पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे। बाढ़ के चलते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में काफी नुकसान हुआ है।

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई इलाकों में पानी भर गया। नोएडा में सेक्टर-135 और सेक्टर-151 डूब गए हैं। कई इलाके में 3 से 4 फीट पानी भरा है।

हरियाणा के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं। फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम की सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी में गुरुवार को पानी भर गया। इससे महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए।

राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद बोराज तालाब की दीवार ढह गई। इससे 1 हजार से ज्यादा घरों में अचानक सैलाब आ गया। लोगों ने छतों पर जाकर जान बचाई। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां बह गईं। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

पंजाब में बाढ़ में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 43 हो गई। राज्य के 23 जिलों के 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य में अगले 5 दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें…

ये ड्रोन विजुअल दिल्ली के मयूर विहार का है। शुक्रवार को पूरा इलाका पानी में डूबा दिखा।
ये ड्रोन विजुअल दिल्ली के मयूर विहार का है। शुक्रवार को पूरा इलाका पानी में डूबा दिखा।
दिल्ली के यमुना घाट के पास रिलीफ कैंप्स में गुरुवार को 2 फीट तक यमुना नदी का पानी भर गया।
दिल्ली के यमुना घाट के पास रिलीफ कैंप्स में गुरुवार को 2 फीट तक यमुना नदी का पानी भर गया।
दिल्ली में यमुना किनारे स्थित मॉनेस्ट्री मार्केट और वासुदेव घाट इलाके डूब गए हैं।
दिल्ली में यमुना किनारे स्थित मॉनेस्ट्री मार्केट और वासुदेव घाट इलाके डूब गए हैं।

कश्मीर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कटा कश्मीर में गुरुवार को बारिश और लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित सभी सड़कें बह गईं या टूट गईं। इससे घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है।

झेलम नदी का जलस्तर कम हो गया है। नदी अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है। हालांकि, एहतियात के तौर पर, कश्मीर रीजन के स्कूल और कॉलेज शनिवार, 6 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।

जम्मू के रामबन जिले में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के बाद 283 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 950 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

रामबन के डिप्टी कमिश्नर​​​ अलयास खान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण 29 अगस्त को रामबन के राजगढ़ तहसील के द्रुबला गांव में अचानक बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड हुई थी।

देश के अन्य हिस्सों में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी के किनारे बसे इलाके गुरुवार को डूबे दिखे।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी के किनारे बसे इलाके गुरुवार को डूबे दिखे।
राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात बोराज तालाब की दीवार ढहने से कई कॉलोनियां डूब गईं।
राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात बोराज तालाब की दीवार ढहने से कई कॉलोनियां डूब गईं।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बाढ़ के बीच गुरुवार को रिहायशी इलाकों में नाव चली।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बाढ़ के बीच गुरुवार को रिहायशी इलाकों में नाव चली। दिल्ली: स्वामी नारायण मंदिर में बाढ़ का पानी घुसा, VIDEO जम्मू-कश्मीर के अखनूर में NDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाया जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी में उफान के चलते अखनूर के परगवाल क्षेत्र में पानी भर गया। गांवों को जम्मू शहर से जोड़ने वाला पुल बह गया। NDRF ने रेस्क्यू किया। उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर 135 में सड़क पर पानी भर गया हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खु ने मंडी इलाके का हवाई सर्वे किया हरियाणा के बहादुरगढ़ में जलभराव से निपटने को पहुंची सेना

लगातार बारिश और मुंगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो होने से बहादुरगढ़ शहर के कई इलाकों में जलभराव है। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने सेना से मदद मांगी थी। शुक्रवार को सेना के 80 जवान बहादुरगढ़ पहुंचे। SDM नसीब कुमार ने बताया कि सेना की तैनाती से राहत व बचाव कार्यों में तेजी आएगी।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, जहांगीरपुरी में पानी भरा

यूपी के नोएडा सेक्टर-125 में यमुना के पानी से बाढ़ का खतरा बढ़ा जम्मू-कश्मीर के रियासी में चिनाब नदी का पानी बढ़ने से सलाल बांध के गेट खोले गए    

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें