ट्रंप के टैरिफ वार पर पीएम मोदी लगाएंगे विराम! अगले महीने जा सकते हैं अमेरिका

PM Modi meet Donald Trump : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र की सूची के अनुसार, पीएम मोदी 26 सितंबर को भाषण देंगे।

इस सत्र में भारत के अलावा इजरायल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रमुख भी भाग लेंगे। यह सत्र ऐसे समय हो रहा है जब इजरायल-हमास युद्ध और यूक्रेन संकट जैसी वैश्विक चुनौतियां चल रही हैं। पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी अपनी राय व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र की अस्थायी सूची के अनुसार, पीएम मोदी 26 सितंबर की सुबह अपने भाषण में विश्व की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालेंगे। इस दौरान, विभिन्न देशों के नेता अपनी-अपनी बात रखेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 23 सितंबर को UNGA को संबोधित करेंगे। यह ट्रंप का दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर रहते हुए UNGA में पहला भाषण होगा। ऐसी संभावना है कि, पीएम मोदी के दौरे के दौरान, ट्रंप और मोदी के बीच मुलाकात हो सकती है।

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत की भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की है। सूत्रों के अनुसार, भारत का मानना है कि इस संघर्ष का हल शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाना चाहिए। भारत ने दोनों नेताओं को यह बात भी समझाई है कि युद्ध का अंत भारत के हित में है। भारत विशेष रूप से 15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर भी नजर रख रहा है, जिसमें संघर्ष को समाप्त करने पर चर्चा हो सकती है।

इसके अतिरिक्त, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए व्यापार समझौते पर काम चल रहा है। पहले, दोनों पक्षों के बीच बातचीत अच्छी दिशा में आगे बढ़ रही थी, लेकिन कुछ शर्तें दोनों देशों को रास नहीं आईं। अब नई शर्तों पर बातचीत चल रही है। दोनों देशों ने ‘मिशन 500’ का लक्ष्य तय किया है, जिसका अर्थ है कि 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़े : मूक बधिर युवती के साथ गैंगरेप! CCTV में हैवानों से बचने के लिए भागती दिखी, पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल