काशी में पीएम मोदी ने क्यों लिया तमिलनाडु के 1000 साल पुराने मंदिर नाम? जानिए वजह

Brihadeeswarar Temples : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर वाराणसी में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन किया और पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में तमिलनाडु के 1000 साल पुराने मंदिर का जिक्र किया, जहाँ वे खुद भी दर्शन करने गए थे।

पीएम मोदी ने मंदिर के बारे में क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले मैं तमिलनाडु के एक मंदिर में गया था, जो करीब 1000 साल पुराना है। इसे राजा राजेंद्र चोल ने बनवाया था।” उन्होंने आगे कहा कि राजेंद्र चोल ने उत्तर भारत से गंगाजल लाकर उत्तर और दक्षिण को जोड़ा था। प्रधानमंत्री का इशारा बृहदेश्वर मंदिर की ओर था।

बृहदेश्वर मंदिर और उसका इतिहास

यह मंदिर तमिलनाडु के अरियालुर जिले में स्थित है और इसे यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसका निर्माण 1003 से 1010 ई. के बीच चोल शासक राजेंद्र चोल प्रथम ने करवाया था। कहा जाता है कि राजा ने इस मंदिर के कुएँ में कई प्रांतों से लाया गया गंगाजल डाला था।

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसमें 13 फुट ऊंचा शिवलिंग स्थापित है। राजेंद्र चोल प्रथम अपने समय के सबसे शक्तिशाली शासकों में से एक माने जाते हैं, जिन्होंने गंगईकोंडा चोलपुरम को अपनी राजधानी बनाया था।

यह भी पढ़े : Sanjeev Mukhiya : 90 दिनों में भी CBI नहीं दाखिल कर पाई चार्जशीट, पेपर लीक के मास्टरमाइंड को मिली जमानत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल