पीएम मोदी को मिला नामीबिया का सबसे बड़ा सम्मान! मिल चुके हैं कुल 27 अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड

PM Modi at Namibia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान नामीबिया के राष्ट्रपति नेतुम्बो नंदी-डैतवाह ने एक विशेष समारोह में प्रदान किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय नेता को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जो दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

नामिबिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान उनके अद्भुत नेतृत्व, वैश्विक कूटनीति और दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता को सम्मानित करने के उद्देश्य से दिया। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया और नामीबिया की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे इस देश के सर्वोच्च सम्मान देने के लिए मैं आपका आभारी हूं। मैं आपके सामने लोकतंत्र की जननी के प्रतिनिधि के रूप में खड़ा हूं, और अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की शुभकामनाएं लाया हूं।”

प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा, “यह सम्मान भारत और नामीबिया के बीच मित्रता और सहयोग का प्रतीक है। मैं इस सम्मान का नाम वेल्वित्शिया मिराबिलिस पौधे के नाम पर रखे जाने पर भी गर्व महसूस करता हूं। यह पौधा नामीबिया की जमीन पर ही उगाया जाता है, जो हमारे साझा संबंधों का प्रतीक है।”

यह सम्मान उनके 27वें अंतरराष्ट्रीय सम्मान के रूप में भी जाना जाता है, जो उनकी कूटनीतिक यात्रा और विदेश नीति की सफलता का प्रमाण है। यह सम्मान उनके हालिया पांच देशों की यात्रा का चौथा और पिछले 24 घंटों में दूसरा पुरस्कार है। इससे स्पष्ट होता है कि भारत की विश्व में बढ़ती प्रतिष्ठा और मोदी जी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।

अगर पूछा जाए कि प्रधानमंत्री मोदी को अब तक कितने देशों से सम्मान प्राप्त हुए हैं, तो इसकी लंबी और विविधता भरी सूची है। उन्होंने अनेक देशों से विदेशी सम्मान प्राप्त किए हैं, जो भारत की बढ़ती ताकत और उसकी कूटनीतिक सफलता का परिचायक है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें