
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रचंड जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के अंतिम रुझानों और परिणामों के अनुसार, NDA ने 243 सीटों वाली विधानसभा में 200 से अधिक सीटें जीतकर 2010 की अपनी सबसे बड़ी जीत को भी पीछे छोड़ दिया। बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों को पार करने के बाद यह जीत सुशासन, विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की मजबूत मुहर है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन महज 35 सीटों के आसपास सिमट गया, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई।
गमछा लहराकर जश्न, TMC पर सीधा हमला
भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से स्वागत किया। बिहारी अंदाज में गमछा लहराते हुए PM मोदी ने कहा, “बिहार ने जंगलराज को हमेशा के लिए उखाड़ फेंका है। अब पश्चिम बंगाल की जनता भी जल्द जंगलराज उखाड़ फेंकेगी। बंगाल में भी कमल खिलेगा!”
PM मोदी ने कांग्रेस पर सबसे तीखा प्रहार करते हुए कहा, “कांग्रेस की राजनीति अब सिर्फ नेगेटिव पॉलिटिक्स रह गई है। चौकीदार चोर है, ईवीएम चोरी, जाति-धर्म बांटो… कांग्रेस के पास कोई पॉजिटिव विजन नहीं। आज कांग्रेस ‘मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस’ यानी MMC बन गई है। पिछले 6 चुनावों में कांग्रेस जितने विधायक नहीं जीत पाई, उतने तो आज सिर्फ बिहार में हमारे विधायक चुने गए!”
निवेशकों से अपील: ‘बिहार अब विकसित होने को तैयार’
PM मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा:
“बिहार की जनता ने जो भरोसा जताया, उसने हमारी जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अगले 5 सालों में बिहार और तेजी से बढ़ेगा। नए उद्योग लगेंगे, निवेश आएगा, पर्यटन बूम करेगा। बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिले, इसके लिए हम दिन-रात काम करेंगे। दुनिया भर के निवेशकों से कहता हूं – बिहार आपके निवेश के लिए तैयार है, अभी आएं!”
उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “जिन्होंने दशकों तक बिहार की झूठी छवि बनाई, बिहार को पिछड़ा दिखाया – आज बिहार ने उन्हें करारा जवाब दिया। बिहार की धरती पर जंगलराज की वापसी फिर कभी नहीं होगी।”
महिलाओं-युवाओं की जीत, MY फॉर्मूला चमका
PM मोदी ने जीत का श्रेय महिलाओं और युवाओं को देते हुए कहा, “यह माताओं-बहनों की जीत है, जिन्होंने जंगलराज झेला। विपक्ष का तुष्टिकरण वाला MY फॉर्मूला फ्लॉप हो गया। अब नया MY – महिला और युवा – NDA की ताकत बन गया है।”
उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा, “बिहार में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण सफल रहा। पहले जहां 3 बजे वोटिंग बंद हो जाती थी, अब उत्सव की तरह मतदान हुआ।”
चुनाव परिणाम का ब्योरा
कुल सीटें: 243 (बहुमत: 122)
NDA: 200+ (2010 के बाद सबसे बड़ी जीत)
भाजपा: सबसे बड़ी पार्टी
जदयू: मजबूत प्रदर्शन
लोजपा (रामविलास): 20+ सीटें
हम और रालोमो: सफलता
महागठबंधन: 35 के आसपास
राजद-कांग्रेस को करारी हार
रिकॉर्ड 67.1% मतदान में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक रही। नीतीश कुमार ने कहा, “यह NDA की एकजुटता की जीत है। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल स्पीड से चलेगी।”
हाई-प्रोफाइल सीटें
राघोपुर: तेजस्वी यादव जीते, लेकिन पार्टी हारी
महुआ: तेज प्रताप यादव हारे
अलीनगर: मैथिली ठाकुर (भाजपा) ने इतिहास रचा
मोकामा: अनंत सिंह (जदयू) जेल से लड़कर बड़ी जीत
बिहार ने एक बार फिर विकास और सुशासन पर मुहर लगाते हुए जंगलराज की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया। NDA लगातार तीसरी बार सत्ता में!














