PM मोदी ने कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के पंचजन्य शंख स्मारक का किया भव्य लोकार्पण

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख ‘पंचजन्य’ को समर्पित नवनिर्मित स्मारक का भव्य लोकार्पण किया। यह स्मारक महाभारत काल की ऐतिहासिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।

इसके बाद प्रधानमंत्री, नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के विशेष समारोह में भाग लेंगे और उपस्थित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम उनके दौरे का प्रमुख आकर्षण है।

कुरुक्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा में 14 IPS अधिकारी, 54 DSP और लगभग 5,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस टीमें कार्यक्रम स्थलों, मार्गों और गीता महोत्सव परिसर की निगरानी कर रही हैं। DGP ओ.पी. सिंह ने सुबह व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि पीएम की यात्रा के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में हाई-रेजोल्यूशन CCTV से निगरानी बढ़ा दी गई है और ड्रोन व ग्लाइडर के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री शाम 5:45 बजे ब्रह्मसरोवर में दर्शन-पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के दौरान आयोजित किया गया है, जिससे कुरुक्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल और भी भव्य हो गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें