पीएम मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन से चार वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेशन पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने आज देशवासियों को एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी —
बनारस-खजुराहो
लखनऊ-सहारनपुर
फिरोजपुर-दिल्ली
एर्नाकुलम-बेंगलुरु

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बनारस स्टेशन
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन को रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाई, बनारस स्टेशन परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। यात्रियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

शिवयोग में हुई पवित्र यात्रा की शुरुआत
यह वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास है। आज शिवयोग के दिन भगवान शिव की नगरी काशी से शिवधाम खजुराहो (मतंगेश्वर महादेव मंदिर) तक इसकी शुरुआत हुई है। इसलिए इस ट्रेन को आध्यात्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके साथ ही इस ट्रेन का शुभारंभ ‘8’ के मूलांक के साथ हुआ है, जिसे समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

भारत की रफ्तार और श्रद्धा का संगम
नई वंदे भारत एक्सप्रेस न केवल देश की तेज़ रफ्तार रेल तकनीक का प्रतीक है, बल्कि यह यात्रा आस्था और प्रगति का संगम भी बन गई है। इन नई ट्रेनों से देशभर में पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्राओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें