PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, तुर्की को करारा जवाब!

PM Modi Cyprus Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों साइप्रस के दौरे पर है, पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान कूटनीतिक दृष्टि से भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक नेतृत्व में उनके योगदान के लिए ये सम्मान बहुत मायने रखता है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा है। ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ सायप्रस का का सबसे बड़ा सम्मान है।

पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ को प्राप्त करने के लिए विनम्र हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच मित्रता को समर्पित करता हूं।

पीएम मोदी राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के आमंत्रण पर दो दिन की आधिकारिक साइप्रस यात्रा पर गए है। इस दौरान पीएम मोदी का साइप्रस की राजधानी निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी का साइप्रस दौरा कई मायनो में ख़ास ह, बीते बीस वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यह पहली साइप्रस यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स के बीच बड़े और अहम् मुद्दों बातचीत हुई, व्यापार की दृष्टि से भी ये यात्रा बेहद अहम् मानी जा रही है। पीएम मोदी ने भी इस बारे में पोस्ट करते हुए लिखा,

व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा!

राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और मैंने भारत और साइप्रस के बीच वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए अग्रणी सीईओ के साथ बातचीत की। नवाचार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। मैंने पिछले दशक में भारत के सुधार पथ के बारे में भी बात की।

प्रधानमंत्री मोदी का सायप्रस दौरा व्यापार से लेकर विदेश निति तक ख़ास माना जा रहा है, साथ ये तुर्की के लिए भी एक संदेश है। तुर्की ने लंबे समय से साइप्रस के उत्तरी हिस्से पर कब्जा रखा हुआ है, तुर्की और साइप्रस के बीच 1974 से तनातनी चल रही है। भारत से भी तुर्की के रिश्ते कुछ ख़ास अच्छे नहीं है, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय पर भी तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। भारत पर हमला करने के दौरान इस्तेमाल किये गए ड्रोन भी तुर्की से आये हुए थे। ऐसे में पीएम मोदी का साइप्रस दौरा तुर्की के लिए साफ़ संदेश है कि अगर भारत के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करोगी तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।

ये सभी भारतियों का सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को लेने के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III सम्मान के लिए मैं साइप्रस के राष्ट्रपति, साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का अभिनंदन करता हूं. यह सम्मान न केवल मेरा बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का ये सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम के विचारधारा का सम्मान है। मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूं।

ये अवार्ड शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता: PM Modi

उन्हों ने कहा सभी भारतीयों की ओर से मैं इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं। ये अवार्ड शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को भारत और साइप्रस के संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में इसका महत्व समझता हूं और उस भाव से इसको लेता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारी सक्रिय साझेदारी आनेवाले समय में और भी नई ऊंचाइयों को छूएगी। हम मिलकर ना केवल अपने देशों के विकास को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के लिए उसके निर्माण के लिए मिलकर योगदान देंगे।’

ये भी पढ़ें:

जनगणना की अधिसूचना जारी, 35 लाख+ कर्मी डिजिटली काम करेंगे; दो चरणों में 2026-27 में होगी जनगणना
https://bhaskardigital.com/census-notification-issued-35-lakh-workers-will-work-digitally-census-will-phases-in-2026-27/

2027 की जनगणना के लिए आज जारी होगी औपचारिक अधिसूचना, जानें इस बार क्‍या होगा अलग
https://bhaskardigital.com/formal-notification-for-2027-census-will-be-issued-today-know-what-will-be-different-this-time/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा