PM Modi Assam Visit : दरांग में पीएम मोदी बोले- ‘मैं शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल जाता हूं’

PM Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पूर्वोत्तर के दौरे पर हैं। इस कड़ी में शनिवार को उन्होंने मणिपुर और मिजोरम का दौरा किया, जहां पर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। आज दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी असम पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद वह बंगाल रवाना होंगे, जहां पर उन्हें कई कार्यक्रमों में भाग लेना है।

दरांग में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने पहले ही भारत रत्न सुधाकंठा भूपेन हजारिका जी का जन्मदिन मनाया है। कल मुझे उनके सम्मान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य मिला।

पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का एक वीडियो दिखाया, जिसे देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत सरकार ने असम के महान सपूत, गीतकार और गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न सम्मान दिया, उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 1962 में चीन के साथ युद्ध के बाद पंडित नेहरू ने कहा था, जिसकी चोट आज भी उत्तर पूर्व के लोगों के दिलों में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हम उनके योगदान को नमन करते हैं और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़़ा हदासा : टेकऑफ नहीं कर पाया इंडिगो का प्लेन, सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें