फ्रांस में 300 साल पुराने पैलेस में ठहरे हैं पीएम मोदी, कमरों की संख्या जानकर हो जाएंगे हैरान

PM Modi In France : फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस करमे में ठहरे हैं वह पैरिस का 300 साल पुराना पैलेस एलीसी है। इसी एलीसी पैलेस में पीएम मोदी को निजी रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस एलीसी पैलेस में 365 कमरे हैं। इन्हीं कमरों में से एक कमरे में पीएम मोदी को ठहराया गया है। आईए जानते हैं कि पैरिस के एलीसी पैलेस का इतिहास क्या है…

फ्रांस के इतिहास का गवाह है एलीसी पैलेस

एलीसी पैलेस को फ्रांस के इतिहास का गवाह माना जाता है। यह 300 साल पुराना पैलेस है। यह केवल एक राष्ट्रपति आवास नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसने कई महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव देखे हैं। खासकर 1848 के बाद से यह फ्रांसीसी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास रहा है और वहां फ्रांसीसी गणराज्य की सरकार ने महल को अपनी धरोहर के रूप में रखा है।

इस महल के 365 कमरे, विशाल बगीचे, और उसका इतिहास उसे एक अद्वितीय स्थान बनाता है। जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया, तो यह दोनों देशों के बीच सुदृढ़ होते संबंधों का प्रतीक था।

यहां राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के लिए विशेष कमरे, बैठक कक्ष और अन्य सुविधाएं होती हैं, जो महल को एक सक्षम और भव्य निवास बनाते हैं। इसके अलावा, महल के वास्तुकला और सजावट में किए गए बदलावों ने इसे आधुनिकता और ऐतिहासिकता का संतुलन बनाए रखने में मदद की है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें