
हजारा, पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने डोर टू डोर संपर्क किया।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 129 विधानसभा पूरनपुर के ट्रांस शारदा पार मंडल राम नगर में बुधवार को भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व और जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा की मुख्य अतिथि में निकाली गई। भव्य यात्रा के आयोजन में भाजपा नेता ऋतुराज पासवान सैकड़ो समर्थकों के साथ शामिल हुए, उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को एकता एवं अखंडता का उत्सव बताया है।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा मार्ग देशप्रेम के रंग में रंग गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीयता का भाव हर जन और हर घर तक पहुँचा है।
यह तिरंगा यात्रा भारत माता, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया है।
यह भी पढ़े : बहराइच में जहरीली शराब ने ली बिल्लू की जान, गांव में मचा कोहराम