पीलीभीत : भाकियू ने भ्रष्टाचार और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

पूरनपुर, पीलीभीत। किसानों ने भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर जहां देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं, अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को चेतावनी भी दी। यात्रा में शामिल सैकड़ों ट्रैक्टरों पर लहराते विशाल तिरंगे और गूंजते नारे पूरे क्षेत्र में किसानों की एकजुटता की पहचान बने। इस बीच किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाकियू की ओर से बुधवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर बंडा चौराहा पर एकत्र हुए। तिरंगा यात्रा बंडा डिवाइडर रोड, एलआईसी तिराहा, माधोटांडा रेलवे क्रासिंग, स्टेशन चौराहा, नगरपालिका चौराहा, होते हुए कोतवाली रोड से सिरसा चौराहा पर पहुंची। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में बताया कि भारत पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ का विरोध किया गया।

पदाधिकारी बोले राष्ट्रीय सहकारी नीति नहीं चाहिए। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए।माइक्रोफाइनेंस कंपनियां किसानों का तत्काल उत्पीड़न बंद करें। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। बिजली विभाग स्मार्ट मीटर न लगाने, बिजली क्षेत्र में निजीकरण को रोकने,सरकारी पेंशन 10 हजार रूपये प्रति लाभार्थी करने की मांग की। पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध की नीति गलत है। यूपी के प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की नीति नहीं चाहिए। पुलिस और प्रशासन की तरफ से समर्थित सांप्रदायिक हिंसाओं को रोका जाए।

यूनियन के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने कहा कि नगर में मिट्टी खनन बढ़ गया है। कालोनाइजर लगातार खेतों को पाट रहे हैं। हरियाली पट्टी उजाड़ रहे हैं। तालाब पटते जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उप जिलाधिकारी रोंक नहीं लगा पा रहे हैं। किसान खाद के लिए कतारों में खड़े हैं। उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।किसानों के नाम पर बड़ी मात्रा में खाद निकालकर ब्लैक कर दी जाती है। अवैध कालोनी बसाई जा रही हैं। शीघ्र मांगे पूरी न होने पर तहसील में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसडीएम ने किसानों को मानक के अनुसार यूरिया मिलने की बात कही। साथ ही आगामी आने वाली गेहूं व अन्य रवि फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

रैली में नागेंद्र सिंह, छिक्त्तर सिंह, रमेश चंद्र, कमलजीत सिंह, सत्यपाल वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।

यह भी पढ़े : बहराइच में जहरीली शराब ने ली बिल्लू की जान, गांव में मचा कोहराम

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल