
Pilibhit: पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 2 किलो 230 ग्राम अवैध चरस, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर थाना माधोटांडा पुलिस ने शुक्रवार (17 मई 2025) को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें पहला अभियुक्त सतनाम सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी टाटरगंज सिंघाड़ा थाना हजारा जनपद पीलीभीत है, जिसके पास से 1020 ग्राम नाजायज चरस, एक अदद तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया गया।
वहीं, दूसरा अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम बेला थाना हजारा जनपद पीलीभीत है। उसके पास से 1210 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उपनिरक्षक मो० सैफ, उप निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार, हेड कांस्टेबल शशिकांत, कांस्टेबल रवि कुमार ने गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें :
डेलिगेशन लिस्ट में शशि थरूर का नाम भड़की कांग्रेस, बोली- ‘पहले नहीं था नाम, भाजपा ने फूट डालने के लिए किया’
https://bhaskardigital.com/congress-angry-over-shashi-tharoor-name-in-delegation-list/
लखनऊ में AAP का प्रदर्शन, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘POK वापस लो’ के लगाए नारे, इरम रिजवी हाउस अरेस्ट
https://bhaskardigital.com/aap-protest-lucknow-slogans-of-down-with-pakistan/
लोंगेवाल युद्ध की कहानी… जब 120 भारतीय जवानों ने 4000 पाकिस्तानी सैनिकों को उलटे पैर लौटाया
https://bhaskardigital.com/story-of-longewala-war-120-indian-soldiers-4000-pakistani/