
न्यूरिया, पीलीभीत। नगर पंचायत की टीम ने मंगलवार को मुख्य चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक अतिक्रमण हटाया। दुकानों के आगे बने पक्के स्लैब को तोड़ा गया।
नगर पंचायत में व्यापारियों ने एकत्र होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि सिलिप तोड़ रहे है तब मार्ग के दोनों ओर सबकी टूटना चाहिए, फिर तीन दिन बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चालया। ज़ब नगर पंचायत ने अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। मार्ग के दोनों साइडो से अतिक्रमण हटाया गया। नगर पंचायत के मुख्य चौराहे से बस स्टैंड मार्ग पर वर्तमान समय में दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जा रहा है, जिस कारण अतिक्रमण को हटाया गया।
व्यापारियों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा भेद भाव किया जा रहा है। किसी दुकान का कम, किसी दुकान का अधिक नुकसान करते हैं। अन्य जगहों पर अतिक्रमण को नजरअंदाज किया गया। व्यापारियों का हंगामा बढ़ता देखकर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में नगर पंचायत के अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई वार्ता के बाद अतिक्रमण को हटवाया गया।
अधिशाषी अधिकारी हरपाल गंगवार ने बतया कि मार्ग के दोनों तरफ नाली बनेगी जिसका भी नाली पर सिलिप या अतिक्रमण आएगा उसे नियमनुसार हटाया जाएगा किसी के साथ कोई भी भेदभाव से कार्य नहीं होगा। अभी मेन चौरहा से रेलवे क्रासिंग तक का ही अतिक्रमण हटाया गया है। दोनों साइडो पर नाली का निर्माण कराकर मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। ज़ब दोनों तरफ से अतिक्रमण मुक्त हो जाएगा तब नगर की जनता को आने जाने मे कोई भी परेशानी नहीं होगी।
इस अतिक्रमण अभियान से नगर की जनता में खुशी की लहर है। अतिक्रमण हटाने आई टीम में नायब तहसीलदार प्रखर सिंह व कस्बा प्रभारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे।