पीलीभीत : मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

गजरौला, पीलीभीत : जिले में लगातार हो रही बारिश और जलभराव से हालात बिगड़ने लगे हैं। कई इलाकों में पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार को मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा खुद मैदान में उतरीं और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी गोयल कॉलोनी, माला कॉलोनी, कंजा हरैया और गांधीनगर पहुंचीं। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। भारी जलभराव देखकर उन्होंने मौके पर ही लेखपाल को बुलवाया और प्रभावित परिवारों की सूची बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सभ्यता देवी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द जलनिकासी की व्यवस्था की जाए। नालियों की सफाई कराई जाए और अस्थायी पम्पिंग सेट लगाकर पानी निकाला जाए। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की भी मांग की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश का पानी घरों तक घुस गया है। मवेशियों को भी बाहर बांधना पड़ रहा है। कीचड़ और जलभराव के कारण बच्चों और बुजुर्गों को निकलना मुश्किल हो गया है।

ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी और जल्द राहत कार्य शुरू कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: झांसी : छह थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले

विद्यार्थी परिषद पर लाठीचार्ज को लेकर नीरज सिंह का ट्वीट, बोले- CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें