कमरे में निर्वस्त्र कर पति मानसिक विक्षिप्त युवती से कर रहा था दुष्कर्म, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा तो दी जान से मारने की धमकी

पूरनपुर, पीलीभीत। रिश्तेदार के घर को महफूज़ समझकर मानसिक विक्षप्त पुत्री को छोड़कर भाई की दवाई लेने गई महिला की गैरमौजूदगी में आरोपित ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। देर रात घर के अंदर युवती को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म कर रहे पति को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। शर्मनाक करतूत पर पत्नी के नाराजगी जताने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

नगर के एक मुहल्ला की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 सितंबर 2025 को वह भाई की दवाई लेने पीलीभीत गई थी। पुत्री को रिश्तेदार के घर छोड़ दिया। उनकी पुत्री मानसिक विक्षप्त होने के कारण निजी कार्य स्वयं नहीं कर पाती है।

कमरे में निर्वस्त्र कर पति ने मानसिक विक्षप्त युवती से किया दुष्कर्म

आरोप है कि रात के दौरान आरोपित रिश्तेदार ने उसकी पुत्री को निर्वस्त्र कर दुष्कर्म किया। आहट पर आरोपित की पत्नी और बच्चों की नींद खुल गई। उसकी पत्नी ने देखा तो पुत्री निर्वस्त्र थी। आरोपित की पत्नी ने पुत्री को कपड़े पहनाए। पत्नी के नाराजगी जताने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी देकर शांत करा दिया। 15 जनवरी को आरोपित की पत्नी ने पति की करतूतें उजागर कर दी।

महिला ने घटना की जानकारी युवती की मां को दी। महिला ने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि किसी अन्य व्यक्ति से सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : क्रूर बाप की हैवानियत! मां ने 7 साल की बेटी को चंगुल से निकालकर पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें