
Pilibhit : पीलीभीत में नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकासखंड बरखेड़ा में किसान सभा का आयोजन किया गया। जहां किसानों के साथ खेती-बाड़ी से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा की गईं।
विकास खंड स्तरीय किसान सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश थे। उन्होंने किसानों से परिवार पंजिका समय से बनवाने की अपील की है। उन्होंने फार्मर आई डी बनवाकर कृषि योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। इफको उपमहा प्रबंधक बृजवीर सिंह ने किसानों को फसलों की बुवाई, रोपाई, बीज शोधन में नैनो डीएपी का प्रयोग करने को कहा।
छिड़काव एवं प्रयोग विधि के बारे में पहली बार दानेदार यूरिया डालने के उपरांत नैनो यूरिया के समय के बारे में जानकारी दी। ड्रोन तकनीक से नैनो को उर्वरको की प्रयोग विधि से अवगत कराया गया व नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, सागरिका ग्रेन्यूल्स, सागरिका तरल, सागरिका लिक्विड नैनो जिंक नैनो कॉपर न्यूट्रेक्स एनपीके कंसोर्टियां, जल विलय उर्वरकों जैसे आदि उत्पादों की जानकारी दी। इफको एम सी के एसएमओ प्रशांत कुमार ने किसानों को गन्ना, गेहूं, धान में लगने वाले कीट रोग व खरपतवार नासक की प्रयोग विधि व मात्रा की जानकारी दी। साथ ही दुर्घटना बीमा के बारे में भी बताया गया।
कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। इसमें पीएम सम्मान निधि, मृदा परीक्षण के बारे में भी विशेष जानकारी दी और ऑनलाइन सरसों के मिनीकिट की उपलब्धता के बारे मे बताया गया है। इस मौके प डॉक्टर एस एस ढाका समेत 80 किसान मौजूद रहे।











