पीलीभीत : नेपाली हाथी के हमले में झोपड़ी में सो रहे किसान की मौत

पूरनपुर, पीलीभीत। देर रात झोपड़ी मे सो रहे किसान पर नेपाली हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। झोपड़ी तहस नहस कर दी। आक्रामक हाथी ने किसान के शव को पैरों से रौंद डाला। घटना से गांव में खलबली मच गई। एकत्र हुए ग्रामीणों ने शोर शराबा कर बमुश्किल हाथी जंगल की ओर खदेड़ दिया। रविवार सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जानकारी जुटाई। घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी हैं।

पीटीआर की बराही रेंज का जंगल नेपाल की शुक्लाफांटा सेंचुरी की खुली सीमा से जुड़ा हुआ है। शारदा पार के वन क्षेत्र में नेपाली हाथियों का झुंड अक्सर विचरण करते देखा जाता है। शनिवार रात ढकिया महाराजपुर निवासी किसान पुन्नू (58) आबादी के निकट खेत में पड़ी झोपड़ी में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे नेपाली हाथी चिंघाड़ता हुआ झोपड़ी के पास पहुंच गया। हाथी ने झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया। चारपाई पर सो रहे किसान पर हमला कर उसे पैरों से रौंद डाला‌। घटनास्थल पर ही किसान की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

नेपाली हाथी के आतंक से ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर बडी संख्या में लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने शोर शराबा और आग जलाकर हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण के शोर शराबा पर हाथी जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। रविवार सुबह बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव, माधोटांडा इंस्पेक्टर अशोक पाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से वार्ता कर जानकारी जुटाई। घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है।

यह भी पढ़े : साहेब बचाओ, सबकी नाक काट रहा… कानपुर में नककटा का आंतक! ग्रामीणों ने DM से की शिकायत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें