
- परिजनों के साथ भगौतीपुर मंदिर पर चल रहे जात मेला देखने गई थी युवती
पीलीभीत हाईवे पर रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों अस्पताल में भर्ती कराया है। एक युवती की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। जंहा रास्ते में युवती की मौत हो गई। जिससे कोहराम मचा हुआ है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर के देवी मंदिर पर जातों का मेला चल रहा है। शुक्रवार को कस्बा घुंघचाई निवासी प्रियंका पुत्री गुड्डू, अंजू व अंजलि थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर मंदिर पर चल रहे जात मेला देखने गई थी। पूजा अर्चना करने के बाद सभी ई रिक्शा से वापस घर को लौट रहीं थी। इसी दौरान घुंघचाई-बंडा हाईवे पर स्थित लुकटिहाई मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा खाई में पलट गया। जिससे बैठी सवारियों में चीख पुखार मच गई। हादसे को लेकर बडी संख्या में लोग मौके पर दौड पडे। लोगों ने रिक्शा में बैठीं सवारियों को वाहर निकाला।
ई रिक्शा में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिसमें अंजलि,प्रियंका और अंजू को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्रियंका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उससे पहले ही रास्ते में प्रियंका ने दम तोड दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिनका रो रोकर बुराहाल है।
ये भी पढ़ें:
Yamunotri Yatra Update : हाईवे एक हफ्ते से बंद, यात्रा पर सन्नाटा, 850 से अधिक यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
https://bhaskardigital.com/yamunotri-yatra-update-highway-closed-for-a-week-silence-on-travel-more-than-850-passengers-evacuated-safely/
राजीव गांधी पर निशिकांत दुबे का विवादित बयान, बोले- ‘फाइटर जेट डील में बिचौलिए थे वो…’
https://bhaskardigital.com/nishikant-dubey-controversial-statement-on-rajiv-gandhi-said/
हमास युद्ध पर ट्रंप ने दी डेडलाइन, बोले- 24 घंटे में एक और जंग होगी समाप्त
https://bhaskardigital.com/trump-gave-deadline-hamas-waranother-war-will-end-in-24-hours/