
पीलीभीत। जनपद में केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ से पीलीभीत का दौरा करने पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का दौरा आने से अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लखनऊ से उनका उड़न खटोला उड़कर पीलीभीत पुलिस लाइन में शुक्रवार को उतरेगा, कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे, इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभाग बार समीक्षात्मक बैठक होगी।ॉ
इस बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। कुछ निर्माणधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी डिप्टी सीएम के दौरे में शामिल है। इसके बाद उनका काफिला पूरनपुर क्षेत्र के 13 मील पहुंचेगी, जहां उपमुख्यमंत्री ग्राम बकेनिया उदय करनपुर में स्वामी प्रेम सुगंध से मुलाकात करेंगे। साक्षी फाउंडेशन श्री गुरु आशीष आश्रम से लौटकर डिप्टी सीएम पुलिस लाइन पहुंचेंगे और यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
डिप्टी सीएम का निर्धारित कार्यक्रम
केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री 11:30 पर पीलीभीत पुलिस लाइन पहुंचेंगे, हेलीपैड पर उतर कर उनका काफिला कार से 11:45 बजे भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचेगा। बैठक के बाद डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 1:00 कलेक्ट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। यहां पर पत्रकारों से भी मुखातिब होंगे और प्रेस वार्ता करेंगे। करीब 3:20 पर उपमुख्यमंत्री साक्षी फाउंडेशन श्री गुरु आशीष आश्रम के लिए रवाना होंगे। उसके बाद 4:00 पुलिस लाइन के लिए निकलेंगे, जहां से करीब 5:30 बजे हेलीकॉप्टर पर सवार होकर उपमुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी पढ़े : Odisha : ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस लाएगी भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव