पीलीभीत : डीसीओ ने कहा- गन्ना पेराई सत्र के दौरान नहीं होगा कोई संशोधन

पीलीभीत। जनपद में ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सर्वे कर्मचारी गाँव-गाँव जाकर गन्ना किसानों को उनके गन्ना सर्वे के आँकड़े, गन्ना सट्टा, गन्ना कैलेंडर से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं।

ख़ुशीराम भार्गव जिला गन्ना अधिकारी ने कल्यानपुर चक्रतीर्थ गॉव में हो रहे गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का निरिक्षण किया, उन्होंने मौके पर कृषकों से अनुरोध किया कि वे अपना –गन्ना सर्वे विवरण ( पेड़ी गन्ना, पौधा गन्ना और शरद कालीन गन्ना), गाटा नंबर,आधार नंबर,मोबाइल नंबर,बेसिक कोटा, गन्ना किस्म अवश्य जांच लें। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल सही करा लें। पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। आवश्यक संशोधन केवल 30 अगस्त 2025 तक ही कराए जा सकते हैं।

इस दौरान राम भद्र द्विवेदी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पीलीभीत, संजीव राठी, जी यम केन एल एच चीनी मिल, प्रदीप सिंह एल एच चीनी मिल,गन्ना समिति के डेलीगेट वीरेंद्र कुमार, गन्ना किसान राम स्वरुप ( पूर्व प्रधान ),मदन गोपाल, निरंजन सिंह, तान सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर हमला, छह सैनिक मारे गए

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल