
पीलीभीत। भगवान विश्वकर्मा जयंती, सेवा पखवाड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर नगर पालिका कार्यालय में हवन पूजन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर में केक काटा गया। जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। गर्मी सर्दी और भीषण बारिश के बीच शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
बुधवार सुबह नगर पालिका परिषद कार्यालय में जलकल और निर्माण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजन और हवन किया गया। अभियंताओं और स्टाफ ने यंत्रों का भी पूजन किया। पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भाजपा नेता गुरभाग सिंह, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, ईओ संजीव कुमार, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, एसडीएम श्रद्धा सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी नेता नन्हेंलाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान, अमित अग्रवाल, लेखराज भारती सतनाम सिंह, सहित सभी अतिथियों ने मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा।
इसके बाद सम्मान समारोह में पालिका के समस्त विभागों के कर्मचारी और शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने वाले समस्त कर्मचारियों को जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने दुशाला ओढ़ाकर, अंगवस्त्र पहनाकर सम्मनित किया। सभी कर्मचारियों को साड़ी भी वितरित की गई। पुरूष कर्मचारियों को इस आशय से साड़ी दी गई कि उनकी पत्नी, माता या बहन को भी उपहार मिले। सम्मान समारोह के बाद सभी अतिथियों और कर्मचारियों ने सह भोज किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया।
इस अवसर पर सभासद वतन दीप मिश्रा, निर्मल सिंह टीटू, राशिद हुसैन, अनस अंसारी, शबनम, जाहिदा बी, निजाकत अली कादरी आदि समस्त सभासद सहित पंकज राजपूत, नन्हेंलाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, जेई निर्माण सतेंद्र नाथ यादव, जेई जलकल राजरानी, तारिक़ हसन खां, साबिर अली, संतोष सक्सेना, अमर किशोर, राहुल सक्सेना, शंकर राही रोशन लाल, सत्येंद्र नाथ, मुकेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : Odisha : ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस लाएगी भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव