पीलीभीत : सपा कार्यालय खाली करने को फिर अल्टीमेटम

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष और पुलिस प्रशासन के बीच एक बार फिर विवाद होने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन ने कार्यालय खाली करने को कमर कस ली है तो सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता और पदाधिकारी को कार्यालय आने का आवाह्न किया है।

समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय को खाली करने के लिए प्रशासन की ओर से दिया गया समय समाप्त हो गया। इसके बाद एक बार फिर नगर पालिका परिषद ने नोटिस जारी करते हुए अधिशासी अधिकारी कार्यालय को खाली करने का आदेश दिया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय दफ्तर बचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को कार्यालय पहुंचने का आवाह्न किया है।

पुलिस प्रशासन और समाजवादी नेताओं के बीच एक बार फिर खींचतान होने की पूरी उम्मीद है। इसके अलावा सपा का कोई बड़ा नेता भी पीलीभीत पहुंच सकता है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि नगर पालिका के पास कोई ऐसा कोर्ट का आदेश नहीं है। इससे सपा कार्यालय को खाली कराया जा सके। अगर पुलिस प्रशासन जबरदस्ती करता है तो पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स