पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान

नई दिल्ली : जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने पी.बी. बालाजी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वे इस प्रतिष्ठित ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी की बागडोर संभालने वाले पहले भारतीय बनेंगे। बालाजी नवंबर 2025 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने एड्रियन मार्डेल का स्थान लिया है, जो तीन वर्षों से कंपनी के सीईओ पद पर थे और 35 वर्षों की सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं।

फिलहाल, पी.बी. बालाजी टाटा संस में ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में कार्यरत हैं। टाटा मोटर्स, जो जेएलआर की मूल कंपनी है, ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार, एड्रियन मार्डेल तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो जाता और इस दौरान वह ट्रांजिशन में सहयोग करेंगे।

टाटा मोटर्स और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,

मैं एड्रियन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं और बालाजी को जेएलआर के अगले सीईओ के रूप में देखकर उत्साहित हूं। बालाजी कंपनी की रणनीति और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं और उन्होंने वर्षों तक लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम किया है।

बालाजी का बयान

बालाजी ने कहा,

जैगुआर लैंड रोवर जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का नेतृत्व करना मेरे लिए गौरव की बात है। पिछले आठ वर्षों में मैंने इस ब्रांड को करीब से समझा और सराहा है। मैं कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्साहित हूं।

शैक्षणिक और प्रोफेशनल पृष्ठभूमि

पी.बी. बालाजी ने IIT मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और IIM कोलकाता से मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। उन्हें ऑटोमोटिव और कंज्यूमर गुड्स इंडस्ट्री में 32 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1995 में यूनिलीवर से की थी और भारत, सिंगापुर, यूके व स्विट्जरलैंड में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया। टाटा मोटर्स से जुड़ने से पहले वे हिंदुस्तान यूनिलीवर के CFO थे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल