तीसरी शादी करने जा रहे हैं पवन सिंह? बर्थडे पर इस महिला का हाथ पकड़कर काटा केक

Pawan Singh Birthday : बिहार फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का 40वां जन्मदिन धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले और फैंस से लेकर कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस खास मौके पर पवन सिंह के लिए शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है, लेकिन उनके एक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

जिस वीडियो ने हंगामा मचा दिया है, वह उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जिसमें पवन सिंह नशे की हालत में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके पत्नी ज्योति सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि पवन सिंह पूरी तरह नशे में धुत हैं, उनकी आंखें ठीक से नहीं खुल रही हैं और वह नशे में झूमते हुए पैपराजी के बीच पहुंचकर अपना बर्थडे का केक काटते हैं।

ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट के साथ प्यारे अंदाज में पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन उनके इस अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पवन सिंह नशे में बहुत ही लापरवाह अंदाज में हैं, और आसपास खड़े लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। पैपराजी भी उनके इस अनोखे अंदाज को कैद कर रहे हैं, जबकि वह बार-बार हाव-भाव से संकेत दे रहे हैं।

इसके अलावा, एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह अपने परिवार के साथ बर्थडे मना रहे हैं। इस वीडियो में भी वह नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस मौके पर उनकी मां भी मौजूद हैं, जो उनके बाल बार-बार ठीक कर रही हैं। उनके साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है, जो पवन सिंह के नए गाने में नजर आने वाली एक्ट्रेस बताई जा रही हैं।

पवन सिंह का यह नशे में दिखना सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग उनकी इस हरकत का मज़ाक उड़ा रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें समझाने और सलाह देने की भी कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : Venezuela Fuel Price : क्या आप जानते हैं कि यहां Parle-G बिस्कुट के दाम के जितना सस्ता है पेट्रोल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें